फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ट्रक से भिड़ी लखनऊ के बारातियों की बस, दो की मौत

ट्रक से भिड़ी लखनऊ के बारातियों की बस, दो की मौत

Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से भिड़ी लखनऊ के बारातियों की बस, दो की मौत
बस में सवार थे 50 बाराती, नौ घायल भर्ती, छह लखनऊ रेफर
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली के लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूथ नंबर 4 के पास शुक्रवार दोपहर वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रही बारातियों से भरी प्राइवेट बस सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में नौ लोगों को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से छह की हालत चिंताजनक होने पर सात लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बारात लखनऊ से गोरखपुर गई थी। वापस लौटते समय हादसा हुआ। सभी पीड़ित बाराती लखनऊ शहर के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं। मामूली रूप से घायल कई लोग अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
अयोध्या कोतवाली के रानोपाली चौकी क्षेत्र के बूथ नंबर-4 के पास कंटेनर को ओवरटेक करने के चक्कर में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गोरखपुर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस आ रही प्रावइेट बस रांग साइड पर चली गई। इस बीच सामने आ रहे ट्रक में भिड़ गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके दोनों पहिए निकल गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को श्रीराम अस्पताल अयोध्या पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि सात लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के बाद ट्रॉमा लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ अयोध्या राजू कुमार साव ने बताया कि लखनऊ के हरिनगर दुगावा निवासी व्यापारी बालमुकुंद साहू की पुत्री की शादी थी। वे प्राइवेट बस बुक कर गोरखपुर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय शुक्रवार दोपहर अयोध्या कोतवाली के बूथ नंबर 4 पर यह हादसा हो गया। बस में करीब 50 बाराती शामिल थे। श्रीराम अस्पताल लाए गए 11 लोगों में से हर्ष साहू (37) पुत्र आनंद कुमार निवासी हैदरगंज लखनऊ व श्रीकृष्णा (55) पुत्र महावीर प्रसाद निवासी हुसैनगंज लखनऊ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों में दिलीप साहू (50) निवासी हरिनगर दुगावा लखनऊ, बीना (65) रानीगंज लखनऊ, सरस्वती (35) दुगावां लखनऊ, कल्लू (30) रहीमाबाद लखनऊ, अंकिता (26) चौक लखनऊ, रमेशचंद्र (56) अलीगंज लखनऊ, कमलेश (58) अलीगंज लखनऊ, अजीत (37) चौपटिया लखनऊ व विद्यादेवी शामिल हैं। इनमें से सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद श्रीराम अस्पताल में घंटों तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। जिसको लेकर रेफर किए गए मरीजों को ले जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा। अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मौके से ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। घटना में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed