{"_id":"5ad63a614f1c1b54098b510c","slug":"71523989089-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प की टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प की टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण
फैजाबाद। कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर यहां मिल रही सुविधाओं व रख-रखाव आदि का जायजा लिया। टीम ने सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव के साथ अस्पताल की ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, ओटी, ब्लड बैंक, नए भवन समेत सभी वार्डों का गहन निरीक्षण कर मरीजों से भी अस्पताल की ओर से प्राप्त हो रही सेवाओं की जानकारियां लीं। प्रत्येक स्तर पर ग्रेडिंग करते हुए टीम करीब दो घंटे बाद वापस गई। यदि निरीक्षण में सभी मानकों पर खरा उतरते हुए जिला अस्पताल को 70 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए तो अस्पताल को अतिरिक्त अनुदान के रूप में तीन लाख रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। इस दौरान अस्पताल में रोज की अपेक्षा बेहतर साफ-सफाई, डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को परिधान में देखकर मरीज व तीमारदार भी हतप्रभ रहे। टीम में सुल्तानपुर के डीपीएम डॉ. अरशद, व डॉ. आरिफ शामिल रहे।