फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   12 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद

12 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद

Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
12 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 60.55 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में तीनों ग्राम सभाओं के 16 बूथों पर 60.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। अमानीगंज के ग्राम चंदौरा में 65.4 प्रतिशत, रुदौली के ग्राम भेलसर में 57.57 प्रतिशत व मया बाजार के बनगवां में 58.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सभी चुनाव क्षेत्रों के जोनल मस्जिट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह से चुनाव का निरीक्षण करने पहुंचे।

तीनों ग्राम सभा के 16 बूथों पर गुरुवार सुबह सात बजे से ही लंबी कतार दिखी। समय के साथ भीड़ का दबाव कम होता गया लेकिन शाम तक मतदान का सिलसिला चलता रहा। चुनाव में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। विकासखंड अमानीगंज के ग्राम पंचायत चन्दौरा में प्रधान पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यहां दो प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम पंचायत चंदौरा में कुल 2910 मतों के सापेक्ष 1906 मत पड़े । ग्राम पंचायत के उपचुनाव में कुल 65.4 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्धारित समय सुबह सात बजे से बूथ संख्या 84, 85, 86, 87, 88 पर मतदान शुरू हुआ । यह शाम तक शांतिपूर्ण रहा। ग्राम बनगवां में भी मजिस्ट्रेटों की निगरानी में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ है। यहां पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 1476 मतों के सापेक्ष 866 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बनगवां में कुल 58.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। तहसील रुदौली के ग्राम भेलसर में प्रधान पद के चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह शुरू हुए मतदान में 5304 मतदाताओं में 3054 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां भी पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। एसडीएम पंकज सिंह ने बताया की 8 बूथों पर हुए मतदान में 1533 महिलाओं व 1521 पुरुषों ने मतदान किया। मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान प्रभारी नायब तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने बताया की प्राथमिक विद्यालय भेलसर प्रथम, द्वितीय व जूनियर हाई स्कूल में मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान के दौरान सीओ धनंजय कुशवाहा कोतवाल जयबीर सिंह के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed