फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चार कक्ष निरीक्षकों पर केस, तीन केंद्र व्यवस्थापक हटाए

चार कक्ष निरीक्षकों पर केस, तीन केंद्र व्यवस्थापक हटाए

Thu, 08 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
चार कक्ष निरीक्षकों पर केस, तीन केंद्र व्यवस्थापक हटाए
चार कक्ष निरीक्षकों पर केस, तीन केंद्र व्यवस्थापक हटाए
विज्ञापन

फैजाबाद। बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक ने चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। तीन परीक्षा केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर चार कक्ष निरीक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने व एक केंद्र के लिपिक का प्रवेश प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। साथ ही तीनों केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक भी हटा दिए गए है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बृहस्पतिवार को प्रथम पाली की परीक्षा में ज्ञानदीप इंटर कॉलेज भिटारी बाबा रनापुर का निरीक्षण किया। यहां मंगला प्रसाद को विषय अध्यापक होने व सुमित कुमार लिपिक को संदिग्ध पाए जाने पर केस दर्ज कराने का आदेश दिया। विष्णु इंटर कॉलेज हैरिंग्टनगंज में विषय अध्यापक सालिकराम को कक्ष निरीक्षक बनाए जाने व उनकी गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया। वहीं, पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खजुरहट में कक्ष निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पर केस दर्ज करने का आदेश दिया। जबकि विजय यादव लिपिक को संदिग्ध पाए जाने पर विद्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया। यहां कक्ष निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा की ड्यूटी कक्ष संख्या-7 में थी, जो कक्ष संख्या-6 में भ्रमण करते हुए पाए गए। इन तीनों विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा डीआईओएस ने हजारी लाल इंटर कॉलेज कुचेरा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण किए गए चारों विद्यालयों में खिड़कियों में जाली नहीं लगे होने से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को तत्काल जाली लगाने का निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि लगातार टीमें केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। गुरुवार को चार कक्ष निरीक्षकों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि प्रश्न पत्र एवं इंटर हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र और द्वितीय पाली में इंटर सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न हुई। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश द्विवेदी ने अपने सचल दल के साथ फैजाबाद के अमर चंद पटेल इंटर कॉलेज रानीमऊ, जन समाज इंटर कॉलेज दिगंबरपुर और पटेल पंचायती इंटर कॉलेज भिटरिया बाराबंकी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed