{"_id":"5a185e3a4f1c1b6a678bdbb2","slug":"71511546426-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइनी टाट्स कांड पर अधिवक्ता आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइनी टाट्स कांड पर अधिवक्ता आक्रोशित
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइनी टाट्स कांड पर अधिवक्ता आक्रोशित
फैजाबाद। बीते सप्ताह टाइनी टाट्स स्कूल की कक्षा दो की एक छात्रा के साथ हुई अश्लीलता के मामले में बार एसोसिएशन ने खुद संज्ञान लिया है। वकीलों ने पीड़िता की पैरवी के लिए फौजदारी के वकीलों की कमेटी गठित की है।
कमेटी की शनिवार को बैठक भी बुलाई गई है। विरोध स्वरूप वकील शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। गौरतलब है कि बीते सप्ताह टाइनी टाट्स स्कूल में कक्षा दो की छात्रा के साथ अश्लीलता के आरोप में पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के कई अभिभावकों ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपनी व्यथा सुनाई। इस पर बार की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में मामले पर घंटों चर्चा हुई।
विज्ञापन
तय हुआ कि प्रकरण पर जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाय। मानकों के विपरीत चलाए जा रहे विद्यालय वाहनों पर शिकंजा कसा जाए। इसके बाद संघ अध्यक्ष ने पीड़िता की ओर से पैरवी करने के लिए वकीलों की कमेटी बनाई है।
इस कमेटी में अधिवक्ता प्रियनाथ सिंह, सईद खान, कृपाल चंद्र खरे, सूर्य नरायन सिंह, समेत दस अधिवक्ता हैं। इनकी शनिवार को बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रकरण पर प्रभावी कार्रवाई कैसे हो इस पर चर्चा होगी।