फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही सबसे अधिक बिजली चोरी

ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही सबसे अधिक बिजली चोरी

Mon, 20 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही सबसे अधिक बिजली चोरी
फैजाबाद। पावर कॉर्पोरेशन की लाख कोशिशों के बावजूद बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब तक इंसुलेटेड तार की लाइन नहीं खिंचने से कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों की बल्ले-बल्ले है।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन द्वारा सर्वाधिक इंसुलेटेड तार मया ब्लॉक क्षेत्र में ही लगाए जा सके हैं, अन्य ब्लॉकों में अधिकतर खुले तारों से ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इसी के चलते सर्वाधिक बिजली चोरी के मामले ग्रामीण क्षेत्रों में ही पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन व विजिलेंस टीम द्वारा समय-समय पर की जा रही छापेमारी का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। पावर कॉर्पोरेशन द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान व कार्रवाई का कुछ खास असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी से लाखों रुपये राजस्व का चूना तो लग ही रहा है, ऊर्जा संकट भी लगातार बरकरार है। इस पर नियंत्रण के लिए पावर कॉर्पोरेशन व विजिलेंस टीम की छापेमारी भी नाकाफी साबित हो रही है।

बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार ने शहरी व ग्रामीण इलाकों में इंसुलेटेड तार लगाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि ये व्यवस्था अभी वजूद में नहीं आ सकी है, इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से कटिया डालकर लोग बिजली चोरी कर रहे हैं।

कॉर्पोरेशन के अनुसार सिर्फ मया ब्लॉक क्षेत्र में ही इंसुलेटेड तार की लाइन खींची जा सकी हैं। अन्य क्षेत्रों में खुले तारों से ही विद्युत आपूर्ति हो रही है, इसी वजह से कटिया से बिजली चोरी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

अक्तूबर में पावर कॉर्पोरेशन व विजिलेंस टीम के कुल 525 निरीक्षण किए गए, जिनमें फैजाबाद प्रथम क्षेत्र में 175, रुदौली में 135 व ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक 215 मामले बिजली चोरी के पकड़े गए।

इनमें 32 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया, शेष 288 लोगों से कुल 25.65 लाख रुपये समन शुल्क वसूला गया।

कॉर्पोरेशन के अनुसार लाइन लॉस सर्वाधिक रुदौली क्षेत्र में 32.5 प्रतिशत, फैजाबाद द्वितीय क्षेत्र में 30.19 प्रतिशत व फैजाबाद प्रथम क्षेत्र में 20.67 प्रतिशत हो रहा है।

ये आंकड़े स्वत: बता रहे हैं कि जिले में ऊर्जा संकट कम करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी पर अंकुश लगाना आवश्यक है।

फिलहाल बीते शनिवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कटिया से हो रही बिजली चोरी पर सख्ती से अंकुश लगाने व बकायेदारों से वसूली तेज करने के निर्देश दिए हैं।


बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कॉर्पोरेशन व विजिलेंस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन छापेमारी की जाती है। बिजली चोरी मिलने पर कार्रवाई भी होती है। इंसुलेटेड तार डालने की कवायद चल रही है, शीघ्र ही बिजली चोरी पर नियंत्रण होने के आसार हैं।
-अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण खंड फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed