{"_id":"59f36dce4f1c1bd1538b9740","slug":"71509125582-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी
-6 से 17 नवंबर तक होगी रैली
फैजाबाद। जिले में आयोजित सेना भर्ती रैली में 13 जिलों के एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी भाग लेंगे। रैली छह से 17 नवंबर तक कैंट क्षेत्र में होगी। डीएम ने इसके लेकर विभिन्न विभागों को तैयारी का निर्देश दिया है।
बताया गया है कि अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी नगर ने निदेशक सैनिक भर्ती कर्नल वीटीआर राजू के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। बताया कि 6 नवंबर से 17 नवंबर के बीच उत्तर प्रदेश के 13 जनपदों के 102128 अभ्यर्थियों की विभिन्न ट्रेडों में भर्ती फैजाबाद छावनी परिसर में होगी। इसके लिए जनपदों के तहसीलवार अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है। भर्ती के लिए आवेदकों को अपनी भर्ती के दिन के पूर्व सायं तक लालकुर्ती एरिया में एकत्र होना है। वहां से इन्हें असेम्बल एरिया में ले जाने के पश्चात मार्शलिंग एरिया हैलीपेड ग्राउण्ड पर दौड़ आदि के लिए ले जाया जाएगा। कर्नल राजू नेबैठक में कहा कि सभी कंडीडेट सभी स्थानों पर बेहद अनुशासित ढंग से रहें अन्यथा उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से रोक दिया जाएगा। इसके साथ ही जो अभ्यर्थी किन्ही कारणों से पास नहीं हो पाते हैं वे भी बेहद अनुशासित रहें अन्यथा उन्हें पुलिस को सौंप दिया जाएगा। वे भविष्य में किसी भी नौकरी में शामिल होने के पात्र नही होंगे। कर्नल ने बताया कि इस बार भर्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व बायोमैट्रिक पर आधारित है। जिसमें गड़बड़ी की कोई आंशका नहीं होगी। उन्होंने नगर निगम, आरटीओ, रोडवेज, रेलवे से सहयोग के लिए कहा।