{"_id":"59aeee434f1c1bb0078b4717","slug":"71504636483-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच में माध्यमिक ने बेसिक को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच में माध्यमिक ने बेसिक को हराया
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस के मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ मैच
फैजाबाद। डा. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षक दिवस के अवसर पर मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। माध्यमिक विभाग ने बेेसिक विभाग को 25 रन से पराजित कर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला टेनिस बाल क्रिकेट के चेयरमैन राजेश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मंगलवार को आयोजित मैत्री मैच में टॉस जीत कर प्राथमिक शिक्षकों ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। 12 ओवर के मैच में माध्यमिक शिक्षकों ने 93 रन बनाए। माध्यमिक की टीम से अनूप ने 18, बनवीर ने 7, शुभम ने 25, अनीश ने 4, उत्तम 6, अरविन्द ने 7, सलमान ने 4 रन बनाए।
प्राथमिक की तरफ से अविनाश ने 2, अतुल, संजय, केपी ने एक-एक विकेट लिया। जीत के लिए 94 रन का पीछा करने उतरी प्राथमिक विभाग की टीम 10 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। इस अवसर पर आयोजन सचिव योगेश्वर सिंह ने सचिव विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व क्रिकेटर दुर्गा श्रीवास्तव, डा. दिनेश को खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
रामनेवाज सिंह महाविद्यालय ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
अमरगंज। विकास खंड अमानीगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबला रामनेवाज सिंह महाविद्यालय और राजपूत क्लब पाकड़पुर के बीच खेला गया, जिसमें रामनेवाज सिंह महाविद्यालय की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता में अमानीगंज की 20 टीमों ने हिस्सा लिया। इसके पहले शुभारंभ प्रबंधक अभय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संदीप, अनित सिंह, संयोजक प्रशांत सिंह मौजूद रहे।