फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   711 candidates to the cross first hurdle

711 अभ्यर्थियों ने पार की पहली बाधा

Sat, 09 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
711 candidates to the cross first hurdle
दौड़ में भाग लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सिपाही भर्ती के लिए आयोजित 12 दिवसीय दौड़ में शुक्रवार को प्रक्रिया के दूसरे दिन 815 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इसमें 711 को सफल घोषित किया गया है। दौड़ की प्रक्रिया 18 अप्रैल तक चलेगी। डीआईजी व एसएसपी ने भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन


सिपाही भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है। परिक्षेत्र के जनपदों फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, बाराबंकी व अमेठी के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट परिक्षेत्र मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाली परिक्षेत्र की महिला अभ्यर्थियों की दूसरी खेप शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड पर दौड़ के लिए पहुंची। भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी वीके गर्ग ने एसएसपी के साथ पुलिस लाइन ग्राउंड का निरीक्षण किया और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी व तपिश के मद्देनजर दूरदराज के क्षेत्रों व जिलों से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की सहूलियत व सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से परिक्षेत्र के एक हजार महिला अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचने का बुलावा भेजा गया था।

पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कमेटी के समक्ष कुल 815 महिला अभ्यर्थियों ने हाजिरी दर्ज कराई। जिनको कई चरणों में पुलिस लाइन ग्राउंड पर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरा करने के लिए उतारा गया। भीषण गर्मी व तपिश के चलते अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई अभ्यर्थी दौड़ के दौरान गर्मी व तपिश के चलते हांफती नजर आईं। दूसरे दिन दौड़ लगाने वाली 815 महिला अभ्यर्थियों में से 711 को सफल घोषित किया गया। शनिवार को दौड़ के लिए 1200 महिला अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है।

भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुलदीप नारायण ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ के निर्देश पर परिक्षेत्र के जनपदों के आवेदकों की दौड़ फैजाबाद पुलिस लाइन पर कराई जा रही है। प्रक्रिया के दूसरे दिन भर्ती बोर्ड की ओर से एक हजार महिला अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था।


जिसमें से 815 ने दौड़ लगाई और 711 सफल साबित हुईं। शनिवार को 1200 महिला अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया है। डीआईजी ने प्रक्रिया का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed