{"_id":"5831d8f94f1c1bb404b3999f","slug":"66-per-cent-candidates-given-atul-maheshwari-scholarship-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
फैजाबाद
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर आते उत्साही परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 रविवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज और गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज उसरू में रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा में 889 छात्र/छात्राओं ने आवेदन किया था, जिनमें कुल 66 फीसदी यानि 586 बच्चों ने ही परीक्षा दी।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई। दोपहर 12 बजे परीक्षा सकुशलपूर्ण संपन्न हो गई। दोनों परीक्षा केंद्रो के 40 कमरों में परीक्षा हुई जिसमें 80 कक्ष निरीक्षकों ने ड्यूटी दी।
प्रत्येक कमरे में दो कक्ष निरीक्षकों ने ड्यूटी दी। सुचितापूर्ण परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सचल दस्ते का भी गठन हुआ था, जिसने कमरों का औचक निरीक्षण किया। हाईस्कूल के 436 बच्चों ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था लेकिन इसमें से 243 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
इसी तरह इंटरमीडिएट के 443 छात्र/छात्राओं ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 343 बच्चों ने इग्जाम दिया। बच्चों को परीक्षा के लिए पर्याप्त 90 मिनट मिले, इसके लिए उन्हें ओएमआर सीट भरने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। इसके बाद पेपर वितरित हुआ। प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थी बेहद खुश थे।
परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी तैर रही थी। सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर बच्चे अभिभावकों के साथ आ गए। परीक्षा देने के बाद जब बच्चे निकले तो वे आत्मविश्वास से भरे थे। परीक्षार्थियों के चेहरों पर तैर रही मुस्कान बता रही थी कि वह छात्रवृत्ति के माध्यम से खुद के सुनहरे भविष्य के संवरने की उम्मीद जवां हो गई है। सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर आदि जिलों से परीक्षार्थी एग्जाम देने के लिए आए हुए थे।