{"_id":"5cae48a5bdec22140966f109","slug":"61554925733-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिले 11 शिक्षक, आठ स्कूलों से नहीं आ रहे एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिले 11 शिक्षक, आठ स्कूलों से नहीं आ रहे एसएमएस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्यापन में अनुपस्थित मिले 11 शिक्षक
अयोध्या। मोबाइल कॉल से उपस्थिति में जिले में 11 शिक्षक सप्ताह अनुपस्थित मिल रहे हैं। इनमें प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक व शिक्षामित्र भी शामिल हैं।
वहीं, आठ ऐसे शिक्षक हैं, जो बार-बार निर्देश के बावजूद भी एसएमएस ही प्रेषित नहीं कर रहे हैं। फिलहाल बेसिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने की नई प्रणाली संचालित की गई है। जिसके तहत शिक्षक एसएमएस से उपस्थिति का विवरण देते हैं। तदुपरांत कंट्रोल रूम से मोबाइल कॉल द्वारा सत्यापन किया जाता है।
विज्ञापन
शुरुआती दौर में जिले के शिक्षकों ने इसका पुरजोर विरोध किया, लेकिन जिला प्रशासन की सख्ती की वजह से शिक्षकों को झुकना पड़ा। अब विभाग स्कूल समय से न पहुंचने वाले लापरवाह शिक्षकों पर नकेल कस रहा है।
05, 06 एवं 08 अप्रैल के मोबाइल कॉल से सत्यापन में जिले भर में 11 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। इनमें दो प्रधानाध्यापक, चार सहायक अध्यापक, चार शिक्षामित्र व एक अनुदेशक शामिल हैं।
इसके अलावा आठ आठ स्कूल इस प्रणाली के प्रति पूरी तरह उदासीनता बरत रहे हैं और विभाग के बार-बार निर्देश जारी करने पर भी एसएमएस प्रेषित नहीं कर रहे हैं।
जिला समन्वयक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल कॉल उपस्थिति में 11 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इसके अलावा आठ स्कूलों से एसएमएस नहीं आ रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद के आदेश पर सभी अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों व आठ स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।