फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बोर्ड परीक्षा में अनियमितता पर दो केंद्राध्यक्ष बदले

बोर्ड परीक्षा में अनियमितता पर दो केंद्राध्यक्ष बदले

Fri, 09 Feb 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में अनियमितता पर दो केंद्राध्यक्ष बदले
अनियमितता पर दो केंद्राध्यक्ष बदले
विज्ञापन

फैजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन भी प्रथम पाली की परीक्षा में अनियमितता पाए जाने पर दो केंद्राध्यक्षों को बदल दिया गया। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर डीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई का निर्देश दिए। चौथे दिन की पहली पाली में 6417 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में चौथे दिन से नकल पर शिकंजा और कस गया है। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्वयं शुक्रवार को दोनों पालियों में कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। संत परमहंस गुरु प्रसाद इंटर कॉलेज मोहली में निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या-7 के नीचे बाहर चहारदीवारी की तरफ उत्तर पुस्तिका का एक पन्ना पड़ा मिला। जिसमें हरिशंकर प्रसाद का जीवन परिचय लिखा हुआ पाया गया। यह पन्ना गुरुवार की परीक्षा का होना बताया गया। इस अनियमितता पर यहां तैनात अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक राधेश को हटाकर उनके स्थान पर राम सरदार पांडेय इंटर कॉलेज खंडासा के केंद्र व्यवस्थापक राधेश्याम पांडेय को तैनात किया गया। इस अनियमितता पर केंद्राध्यक्ष को नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं एसडीएम बीकापुर अरुण कुमार ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर यहां तैनात केंद्र व्यवस्थापक हरिकृष्ण सिंह को हटाकर उन्हें राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज का कक्ष निरीक्षक बनाया गया। इनके स्थान पर प्रेम नारायण तिवारी को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया। शुक्रवार को चौथे दिन के प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में कुल 6415 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कस लिया। जिले में अंग्रेजी के पंजीकृत कुल 48416 परीक्षार्थियों में से 42001 ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में ही इंटर के संगीत गायन व वादन में कुल दो छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


निर्देशों के बावजूद भी नहीं पहुंच रहे कक्ष निरीक्षक
विभाग के बाद-बार निर्देशों के बावजूद भी बोर्ड परीक्षा में तैनात किए गए कक्ष निरीक्षक संबंधित परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे कई परीक्षा केंद्रों पर एक-एक कमरे में एक ही कक्ष निरीक्षकों से काम चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से सभी कक्षों में दो कक्ष निरीक्षक लगाने की मंशा से कुल पांच कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। शीघ्र ही संबंधित केंद्रों पर पहुंचने के लिए विभाग की ओर से सख्त फरमान भी जारी किया गया था, लेकिन अभी तक करीब एक तिहाई स्कूलों पर कक्ष निरीक्षकों ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। जिससे मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। केंद्र व्यवस्थापक डीआईओएस कार्यालय में पत्राचार कर कक्ष निरीक्षकों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को द्वितीय पाली में इंटर गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक, फैजाबाद मंडल ओम प्रकाश द्विवेदी ने सचल दल के साथ गायत्री इंटर कॉलेज नौव्वाकुआं और माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज अमौना का निरीक्षण किया। माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज पर सह केंद्र व्यवस्थापक द्वारा पदभार ग्रहण न करने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर जेडी ने संबंध में डीआईओएस से स्पष्टीकरण मांगते हुए केंद्र पर तत्काल सह केंद्र व्यवस्थापक की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने रामसेवक इंटर कॉलेज पारागरीब शाह, डॉ. अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज चांदपुर और आरबी एकेडमी इंटर कॉलेज हांसापुर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed