{"_id":"5a7208be4f1c1b84268b7b4a","slug":"61517422782-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो की तर्ज पर अब पॉलीटेक्निक चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो की तर्ज पर अब पॉलीटेक्निक चलो अभियान
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पॉलीटेक्निक चलो अभियान
फैजाबाद। तकनीकी शिक्षा और सेवायोजन का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की भांति अब पॉलीटेक्निक चलो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए तकनीकी शिक्षा से रोजगार के अवसरों के बारे में छात्र/छात्राओं को अवगत कराया जाएगा।
डीएम डॉ. अनिल कुमार ने इस आशय का निर्देश जारी कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सभी उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी खंड विकास अधिकारी और प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक को जारी निर्देश में कहा गया है कि जिले में तकनीकी शिक्षा और सेवायोजन का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की तरह पॉलीटेक्निक चलो अभियान चलाया जाए। यह अभियान 01 से 25 फरवरी तक चलाया जाना है। कहा गया है कि छात्र/छात्राओं को पर्याप्त जानकारी व समुचित मार्गदर्शन के साथ-साथ डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के बारे में छात्र/छात्राओं को बताया जाए। जिससे वृहद पैमाने पर प्रवेश देकर तकनीकी शिक्षा और सेवायोजन का स्तर बढ़ाया जा सके। प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश के अधीन संचालित राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निकों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सत्र 2018-19 में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल को दो पालियों में होना है।