फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   6080 people got the first vaccine of corona

6080 लोगों ने लगवाया कोरोना का पहला टीका

Sat, 15 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
6080 people got the first vaccine of corona
अयोध्या। जिले में शनिवार को कोरोना टीकाकरण के लिए 310 सत्रों का आयोजन किया गया जहां 6080 लोगों ने कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक ली।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सभी अस्पतालों में टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स व साठ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज देने के लिए व किशोर-किशोरियों के लिए अलग सत्र आयोजित किए गए। देरशाम तक सभी सत्रों में टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 15 से 18 वर्ष की उम्र के 2663 व 18 वर्ष से अधिक उम्र के 3417 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली जबकि 9979 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया।

वहीं, फैजाबाद पब्लिक स्कूल में जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य टीम ने छात्र-छात्राओं को टीका लगाया। निदेशक उमर मुस्तफा ने शिविर में आने वाले सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि अपने परिवार व मित्रों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed