फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   59 patients found corona positive

59 मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 10 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
59 patients found corona positive
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में कोविड ड्यूटी में तैनात जूनियर रेजीडेंट सहित जिले में सोमवार को 59 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, रविवार को उसरू स्थित एक हॉस्पिटल के डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद उसके पांच संपर्की भी पॉजिटिव आने पर सोमवार को अस्पताल सील करा दिया गया है। इन मरीजों को लेकर जिले में संक्रमितों की संख्या अब 1620 पहुंच गई है। इनमें 555 पॉजिटिव मरीज हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में कोविड ड्यूटी में तैनात जूनियर रेजीडेंट डॉ राजीव द्विवेदी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, प्रोटोकॉल के तहत एंटीजन किट से जांच कराने में उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में ही आइसोलेट कराया गया है। उधर, बीते रविवार को उसरू नाका स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के संक्रमित होने के बाद उनके पांच अन्य संपर्कियों की रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार को आई रिपोर्ट में शहर के मातृछाया सिविल लाइंस में एक, मसौधा ब्लॉक के गद्दोपुर में एक, शशि गैस देवकाली में एक, नाका मुजफ्फरा में एक, पूरा ब्लॉक के सरेठी पंडित का पुरवा में एक, हनुमान गढ़ी नगर में एक, शहर के निराला नगर में तीन, तारुन के पारा गरीबशाह में एक, लालबाग में दो, आरजेबी अयोध्या में एक, शहर के मुकेरी टोला में तीन, गोसाईगंज में एक, चित्रांशपुरम कालोनी वजीरगंज में एक, मिल्कीपुर ब्लॉक के परसौली बारुन बाजार में एक, बीकापुर के खजुरहट में एक, सोहावल चौराहा पर एक, शहर के अंगूरीबाग निवासिनी एक गर्भवती महिला, अमानीगंज के भवन नगर में एक, भीखी का पुरवा दर्शननगर में दो, कुमारगंज, रुदौली के गौरियामऊ में एक-एक, मिलिट्री कैंट में दो सहित अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें लखनऊ में मौजूद मरीजों को छोड़कर अन्य को आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed