फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फंदे पर लटका मिला सहायक अध्यापिका का शव

फंदे पर लटका मिला सहायक अध्यापिका का शव

Mon, 04 Feb 2019 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला सहायक अध्यापिका का शव
फंदे पर लटका मिला सहायक अध्यापिका का शव
विज्ञापन

अयोध्या। इनायतनगर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी शाहगंज क्षेत्र के मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर गांव में रविवार दोपहर सहायक अध्यापिका का शव घर में कमरे के भीतर छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।

जानकारी के अनुसार सुनीता (26) पुत्री मिश्रीलाल गुप्ता निवासी मुकीमपुर पहाड़पुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। उसकी परिवारजनों द्वारा 2 मार्च को शादी तय की गई थी तथा शादी का निमंत्रण कार्ड भी बांटा जा रहा था।
विज्ञापन


मृतका के पिता मिश्रीलाल शाहगंज बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मृतका सुनीता दो भाई दो बहनों में तीसरे नंबर पर थी। भाई संदीप गुप्ता ,प्रदीप गुप्ता, बहन रीता की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के पिता मिश्रीलाल ने बताया के परिवारजनों द्वारा फोन करने पर सुनीता ने जब फोन नहीं उठाया तो घर में जाकर देखा गया तो सुनीता पंखे से लटकी हुई थी।

सूचना मिलने पर शाहगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी इनायतनगर थाना अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा के अलावा इनायत नगर थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।

थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असलियत की जानकारी हो पाएगी। पूछताछ और छानबीन की जा रही है।

प्राथमिक शिक्षक संघ बीकापुर के अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री रविंद्र गोतम, सच्चिदानंद मिश्र, संजय उपाध्याय, सहित परिषदीय शिक्षकों ने सहायक अध्यापिका की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।


प्राथमिक शिक्षक संघ के बीकापुर ब्लॉक मंत्री रविंद्र गोतम ने बताया कि सुनीता सहायक अध्यापिका के पद पर बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करौदी माफी में तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed