फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दो व्यवसाइयों से मांगी 20-20 लाख की रंगदारी, हड़कंप

दो व्यवसाइयों से मांगी 20-20 लाख की रंगदारी, हड़कंप

Sat, 19 Jan 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
दो व्यवसाइयों से मांगी 20-20 लाख की रंगदारी, हड़कंप
दो व्यवसायियों से मांगी 20-20 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

अयोध्या। जिले के दो थानाक्षेत्रों में दो बड़े व्यवसायियों से 20-20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों ने दोनों व्यवसायियों के यहां पत्र फेंककर समय पर मांगी गई धनराशि न पहुंचाने पर जान से हाथ धोने की धमकी दी है। शहर के कैंट थानाक्षेत्र के महिंद्रा कंपनी के अमित आटो सेल्स और बीकापुर के बड़े ईंट-भट्ठा कंपनी के स्वामी को दिए गए धमकी से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश है।

बीकापुर के मामले में जेल में बंद एक शातिर पर नामजद केस दर्ज हुआ है। जबकि कैंट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। दोनों मामलों में पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पत्रों की हैंड राइटिंग एक दिख रही है। कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज स्थित अमित आटो सेल्स पर धमकी भरा पत्र दिए जाने की घटना बृहस्पतिवार देरशाम की है।
विज्ञापन


प्रतिष्ठान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड के पैर छूकर पत्र फेंका और फरार हो गए। इस पत्र में जेल में बंद रवि सिंह के नाम से भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए 20 लाख की रंगदारी मांगी गई है। मामले में पुलिस ने मैनेजर आशीष की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक कैंट आरके राणा ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जल्द ही संदिग्धों की तलाश कर घटना का पर्दाफाश होगा। उधर, बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर चौराहा खजुरहट के निकट स्थित व्यवसायी राहुल पांडेय के ईंट भट्ठा लक्ष्मी ब्रिक फील्ड पर बुधवार की देरशाम करीब सात बजे बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर को एक पत्र देकर चार राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले।

व्यवसायी राहुल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि रौनाही थाना क्षेत्र ग्राम लखौरी निवासी रवि सिंह जो मौजूदा समय में सुल्तानपुर जेल में बंद है, के नाम से 20 लाख की रंगदारी पत्र के माध्यम से मांगी गई है और यह धनराशि को 18 जनवरी को सुल्तानपुर दिवानी कचहरी में पहुंचाने को कहा गया है।


पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर अरविंद चौरसिया ने बताया कि मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई। छानबीन में अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं, उससे मामला फर्जी ही प्रतीत हो रहा है। पत्र फेंकने वालों की तलाश के लिए छापेमारी भी की जा रही है। शीघ्र ही दोनों घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा। बीकापुर पुलिस ने रवि सिंह समेत पत्र में रवि सिंह के दो शूटर खान भाई आजमगढ़ व छोटे पंडित निवासी प्रतापगढ़ का उल्लेख होने से उन्हें भी नामजद करते हुए दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed