फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   130 न्यायपंचायतों में शुरू हुआ स्वच्छ भारत पर्व

130 न्यायपंचायतों में शुरू हुआ स्वच्छ भारत पर्व

Thu, 19 Apr 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
130 न्यायपंचायतों में शुरू हुआ स्वच्छ भारत पर्व
स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

फैजाबाद। सरकार से शुरू किए गए ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को आयोजित स्वच्छ भारत पर्व में सांसद, विधायक के साथ अफसर शामिल हुए। स्वच्छता पर्व जिले मेें 130 न्याय पंचायत के मुख्यालयों पर एक साथ शुरू हुआ। इसके जरिए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
स्वच्छ भारत पर्व पर मसौधा ब्लॉक के खोजनपुर में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्वस्थ व विकसित भारत के लिए स्वच्छता आवश्यक है। खुले में शौच से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वहीं हम बीमार होते है और बीमारी में भारी धनराशि खर्च करना पड़ता है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का है ताकि विश्व में भारत विकसित राष्ट्र के रूप में पदस्थापित हो सके। वह ग्राम स्वराज अभियान के दौरान खोजनपुर में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों, बच्चों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मसौधा, खंड शिक्षा अधिकारी मसौधा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी स्थानीय लोग एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक रुदौली राम चंदर यादव रुदौली के ऐहार और विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता पूराबाजार के जीयनपुर में चले अभियान में शामिल हुए। डीएम डॉ. अनिल कुमार पूराबाजार के जलालुदीननगर, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी मिर्जापुर निमौली में, भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय कोटसराय, एडीएम वित्त एवं राजस्व मदन चंद दुबे मया में और एडीएम प्रशासन ने ब्लाक मवई के रानीमऊ में स्वच्छता पर्व मनाया और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिले के सभी 130 न्याय पंचायतों में स्वच्छता पर्व मनाने के लिए डीएम ने जिले, तहसील व ब्लॉक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर 14 अप्रैल से 5 मई तक पूरे देश में ग्राम स्वराज अभियान मनाया जा रहा है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सामाजिक न्याय दिवसए 18 अप्रैल को स्वच्छत भारत दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस सिलेंडर का किया जाएगा वितरण
20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस पर ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत की बैठक कर एलपीजी की सुरक्षा और उपयोगिता के बारे में उज्ज्वला लाभार्थी को साफ ईंधन के उपयोग के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता किया जाएगा। केवाईसी फॉर्म एकत्र किए जाएंगे और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ग्राम पंचायत, ब्लॉक व जिला स्तर के समारोह के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित कराया जाएगा।


शौचालय निर्माण को डीएम ने स्वयं चलाया फावड़ा
फैजाबाद। ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छता पर्व मनाने पहुंचे डीएम ने पूराबाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत जलालुदीन नगर में ननका पत्नी स्व. राम प्यारे गौड़, राज बहादुर सिंह, अजय सिंह जिनके घर पर शौचालय नहीं बने थे, वहां स्वयं शौचालय के लिए फावड़ा चलाकर दो गड्ढे खोदने का कार्य प्रारंभ कराया और लोगों को स्वयं के शौचालय स्वयं गड्ढा खोदने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed