{"_id":"5a7755164f1c1ba5268b84e5","slug":"51517770006-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश व तिरंगा से बढ़कर कोई नहीं: बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश व तिरंगा से बढ़कर कोई नहीं: बृजेश पाठक
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश और तिरंगा से बढ़कर कोई नहीं: पाठक
फैजाबाद। प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार गांव, गरीब व किसानों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश में उपद्रव करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। देश व तिरंगा से बढ़कर कोई नहीं है।
यह बातें प्रदेश के विधि, न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत एवं राजनीतिक पेंशन मंत्री बृजेश पाठक ने मया ब्लॉक मुख्यालय के सामने रविवार को कहीं। वे टांडा के जय राम वर्मा इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति शिरकत करने जा रहे थे। पाठक ने गोसाईंगंज विधानसभा में विकास का भरोसा दिलाया। कासगंज की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि उपद्रवियों को कतई माफ नहीं किया जाएगा। स्वागत करने वालों में दान बहादुर सिंह, ध्रुव गुप्ता, शत्रुघ्न मोदनवाल, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व युवा भाजपा नेता विशाल मिश्र के नेतृत्व में मंत्री का सहादतगंज बाईपास पर स्वागत किया गया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।