{"_id":"5a033fd04f1c1bce408b56b2","slug":"51510162384-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में इलाहाबाद के 4050 युवाओं ने पार की पहली बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में इलाहाबाद के 4050 युवाओं ने पार की पहली बाधा
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में सैनिक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को इलाहाबाद जनपद के 4 हजार 50 अभ्यर्थियों ने दौड़ की पहली बाधा पार कर ली। पास हुए युवकों की मेडिकल जांच कराई जा रही है। गुरुवार को कौशांबी जनपद के आठ हजार अभ्यर्थी टेस्ट देंगे।
सेना भर्ती कमांड अमेठी की ओर से छह नवंबर से 17 नवंबर तक पूर्वांचल के 13 जिले के युवाओं की खुली भर्ती स्थानीय डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के लाल कुर्ती स्थित फुटबॉल ग्राउंड में चल रही है।
सेना भर्ती के तीसरे दिन बुधवार को इलाहाबाद जनपद के 4 हजार 7 सौ 30 युवाओं ने दौड़ लगाई, जबकि 8 हजार 27 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था।
इनमें से 4 हजार 50 अभ्यर्थियों ने दौड़ की पहली बाधा पास की। सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच के बाद मेडिकल देर शाम तक जारी रहा। अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा जनवरी 2018 में कराई जाएगी।
विज्ञापन
131 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
कर्नल वीटीके राजू ने बताया कि भर्ती ग्राउंड पर खुले शिकायत कक्ष में मंगलवार को 131 शिकायतें आईं। इनमें से सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
उन्होंने बताया कि इसमें नाप, वजन आदि में फेल होने वाले अभ्यर्थियों को एक अपील करने का मौका दिया गया, जिनका ऑन स्पाट निर्णय किया गया।
शिकायत करने में ज्यादातर अभ्यर्थी वे रहे जिन्हें ओरिजनल डाक्यूमेंट न होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया था। इनमें से आधार कार्ड न बनवाने वाले अभ्यर्थियों को रिजेक्ट कर दिया गया, जबकि अनमैरिड सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र समेत अन्य डाक्यूमेंट न लाने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया जाएगा।