{"_id":"5ca8f7bfbdec22146325aebf","slug":"41554577343-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौधन समाज की राजनीति में मिले भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौधन समाज की राजनीति में मिले भागीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौधन समाज को राजनीति में मिले भागीदारी
अयोध्या। कसौधन वैश्य महासभा के तत्वावधान में कसौधन समाज का होली मिलन समारोह शुक्रवार देर रात नाका स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि आज कसौधन समाज को भी राजनीति में पूर्ण भागीदारी मिलनी चाहिए।
टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू ने सामाजिक एकता और जागरूकता पर बल दिया। युवा प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू कसौधन ने कहा कि वर्तमान समय में कसौधन समाज का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है, जिससे समाज में घोर निराशा है।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, नगर महामंत्री रामकृष्ण गुप्ता, गोसाईगंज के चेयरमैन रमेशचंद्र कसौधन, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन आदि मौजूद रहे।