{"_id":"5b901aa2867a5501a1763b02","slug":"41536170658-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"588 विद्यार्थियों को उपाधि व 42 को मिलेगा मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
588 विद्यार्थियों को उपाधि व 42 को मिलेगा मेडल
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
588 विद्यार्थियों को उपाधि व 42 को मिलेगा मेडल
फैजाबाद। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को है। इसे लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। इस बार कुल 588 छात्र-छात्राओं को उपाधियां और 42 मेधावियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक व राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष डॉ. पंजाब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत अभिभाषण देंगे। कुलाधिपति रामनाईक अध्यक्षता करेंगे।
गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के पूर्व कुलपति डॉ. पीएल गौतम मानद उपाधि प्रदान करेंगे। राज्यपाल सुबह 10 बजे विवि परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विवि परिसर शाखा के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। दीक्षांत शोभायात्रा 10:28 बजे प्रारंभ होगी।
कुलाधिपति दोपहर 12.30 बजे विश्वविद्यालय से प्रस्थान करेंगे। समारोह में कुल 42 मेधावियों को कुलाधिपति, कुलपति व विवि स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 35 छात्र व सात छात्राएं शामिल हैं।
इसमें यूजी के 18 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, सात को चांसलर मेडल, छह को वाइस चांसलर और पांच को यूनिवर्सिटी मेडल दिया जाएगा। 22 पीजी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, दो को चांसलर मेडल मिलेगा।
20वें दीक्षांत समारोह में प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक तथा गोविंद वल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर के पूर्व कुलपति व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व उपमहानिदेशक फसल डॉ. परमलाल गौतम को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।
डॉ. गौतम ने अपना योगदान भारतीय कृषि को वर्ष 1974 से सहायक प्राध्यापक के रूप में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से देना प्रारंभ किया था। उनको कृषि क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रो. एमएस स्वामीनाथन अवार्ड व इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी व सद्भावना पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
588 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएगी। इसमें 522 छात्र व 66 छात्राएं शामिल हैं। उधर, इंस्पेक्टर अमित सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल की सुरक्षा के लिये बुधवार को उनके सुरक्षा दस्ते ने कार्यक्रम से संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया।
इन 42 मेधावियों को मिलेगा मेडल
कुलाधिपति स्वर्ण पदक : स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में कृषि की शिवांगी, एमवीएससी के प्रतीक सिंह, स्नातक कृषि में राजशेखर द्विवेदी, गृह विज्ञान में चांदनी सिंह, उद्यान में मृत्युंजय राय, बीएफएससी में अमित कुमार मिश्रा, कृषि अभियंत्रण में रोहित कुमार मौर्य, अभियांत्रिकी अभियंत्रण में गौरव वर्मा , कम्प्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण में उत्कर्ष त्रिपाठी।
कुलपति स्वर्ण पदक : स्नातकोत्तर में शिवांगी, दुर्गा प्रसाद, अनुभूति सिंह, अंकुर प्रकाश वर्मा, मनीष कुमार मौर्य, कुमार अंशुमान, विकास सिंह सेंगर, सौरभ सिंह यादव, सर्वेश वर्नवाल, शालू गौतम, विश्वजीत यादव, पीयूष कुमार सिंह, विपिन कुमार वर्मा, अंशुमान सिंह, अम्न कुमार, मोहम्मद आमिर, विपिन कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव, विजेंदर वर्मा, प्रतीक सिंह, पुष्कर शर्मा को तथा स्नातक वर्ग में अब्दुल कादिर, आकांक्षा सिंह, अमित कुमार सिंह, राजकमल मिश्रा, मयंक कुमार पाल, अनुज कुमार।
विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक : मोहम्मद निहाल कुरैशी, पारुल सैनी, कृपाशंकर यादव, धीरज कुमार कश्यप तथा ऋतुराज पटेल।