{"_id":"5b0450ee4f1c1be3408b7149","slug":"41527009518-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे दुखभंजन, मारूति नंदन, सुन लो मेरी पुकार.......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे दुखभंजन, मारूति नंदन, सुन लो मेरी पुकार.......
Updated Tue, 22 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हे दुखभंजन, मारूति नंदन, सुन लो मेरी पुकार...
अयोध्या। ज्येष्ठ मास के चौथे मंगलवार को रामनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सरयू तट से प्रमुख मंदिरों तक दर्शन-पूजन को कतारें लगी रहीं। शहर के कोने-कोने में हे दुखभंजन, मारूति नंदन, सुन लो मेरी पुकार, पवन सुत विनती बारंबार.... की गूंज रही। प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शनार्थियों की खासी भीड़ भोर से देर रात तक बनी रही। जगह-जगह लोगों ने प्याऊ, भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया।
बजरंगबली की आराधना के लिए ज्येष्ठ मास में पडने वाले प्रत्येक मंगलवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हनुमंतलला के दरबार में उमड़ती है। सरयू तट पर स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, कनक भवन, श्रीकालेराम आदि मंदिरों में जुटने लगी थी। प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला रात्रि शयन आरती तक जारी रहा। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी भी आस्था के आगे बौनी साबित होती दिखी। वहीं मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन हनुमान चालीसा पाठ, सुंदर कांड पाठ, भजन संध्या आदि का भी आयोजन होता रहा।
श्रद्धालुओं की भीड़ से घंटों जाम रही रामनगरी
रामनगरी ज्येष्ठ मास के चौथे मंगलवार को घंटों जाम रही। हनुमान जी महाराज के चरणों में श्रद्धा निवेदित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। नयाघाट से लेकर हनुमानगढ़ी तक भीड़ के चलते वाहन रेंगते रहे। वहीं, भारी भीड़ के चलते श्रीराम अस्पताल व नयाघाट से शहर के अंदर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। दूसरी तरफ सड़कों के दोनों छोर पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए दो पहिया वाहन जाम का सबब बनते रहे। प्रशासन द्वारा हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी।