{"_id":"5a1466e44f1c1b7a548be5f3","slug":"41511286500-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसी है पैनी नजर रखने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ऐसी है पैनी नजर रखने की व्यवस्था
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वोटिंग के दिन हर मतदान केंद्र पर रहेगा एक मजिस्ट्रेट
फैजाबाद। पांच निकाय क्षेत्रों में सकुशल मतदान कराने के लिए 82 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान वरिष्ठ अफसर और पुलिस के मोबाइल दस्ते भी सक्रिय रहेंगे। तैनाती के आंकड़े को देखें तो हर मतदान केंद्र कर एक मजिस्ट्रेट रहेगा।
नगर निगम अयोध्या, रुदौली नगरपालिका और बीकापुर, गोसाईंगंज, भदरसा नगर पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी की है। 2.62 लाख मतदाताओं की सुविधा के लिए 79 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 44 बड़े मतदान केंद्रों पर सुबह से ही एक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। 42 अन्य मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई हैं। इनमें सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस व प्रशासन के अफसर भी अपनी टीमों के साथ सक्रिय रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर करीब ढाई हजार पुलिस कर्मी भी सक्रिय रहेंगे। इनमें ज्यादातर मतदान केंद्रों पर रहेंगे। अन्य मोबाइल टीमों भी सक्रिय रहेंगी। प्रशासन की व्यवस्था को देखें तो हर पांच मिनट पर मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की गाड़ी पहुंचेगी। पुलिस की मोबाइल टीमें अलग से क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी।