फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   3934 farmers did not get the benefit of loan waiver

3934 किसानों को नहीं मिला कर्जमाफी का लाभ

Thu, 04 Mar 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
3934 farmers did not get the benefit of loan waiver
अयोध्या। सरकार की बहु प्रचारित योजनाओं में शुमार रही फसल ऋणमोचन योजना के तहत पात्र होते हुए भी जिले के 3934 किसान अभी भी लाभ से वंचित हैं। लंबे समय बाद भी इनके खातों में भेजे जाने वाले 12.84 करोड़ का भुगतान नहीं हो रहा है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी संस्तुति किए हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। जिले से बार-बार अनुस्मारक भी भेजा जा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज को माफ करने के वादे के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अपने वादे को अमली जामा पहनाने की शुरुआत भी की। फसल ऋणमोचन योजना के तहत पात्र पाए गए लघु एवं सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज को माफ करते हुए कर्ज की धनराशि को बैंक खातों में भेजना शुरू किया गया। इस योजना के दायरे में जिले के 72,592 किसान आए। विभिन्न चरणों में करीब 58 हजार किसानों के 268 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

फिर भी तमाम नियम-कानून के पेंच में बहुत से किसान योजना के लाभ से वंचित रह गए। वंचित रहे ऐसे किसानों के लिए कई बार ऑनलाइन शिकायतें भी मांगी गई। जिसमें भी तमाम किसानों ने आवेदन किया, लेकिन बैंक व तहसील प्रशासन समेत स्वयं की गलतियों के कारण भी काफी किसान लाभ पाने से छूट गए। वर्ष 2019 के अंतिम महीनों में शासन के निर्देश पर ऑफलाइन शिकायतें मांगी गईं। जिसमें 7707 किसानों ने आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील व बैंकों से डाटा सत्यापित कराते हुए जिला स्तरीय समिति की बैठक में पात्र मिले 3934 किसानों के 12 करोड़ 84 लाख 77 हजार 892 रुपये कर्जमाफी के लिए डिमांड 21 जनवरी, 2020 को शासन को भजी गई। इस ओर ध्यान न दिए जाने पर 10 जुलाई, 2020 व 11 नवंबर 2020 को जिलाधिकारी द्वारा अनुस्मारक भेजते हुए कर्जमाफी का लाभ दिए जाने की मांग किया। इस बीच 14 अगस्त, 2020 को शासन स्तर पर प्रक्रिया लंबित होने की बात कही गई, लेकिन अभी तक इन किसानों को लाभ नहीं मिल सका।
इतने समय से पात्र होते हुए योजना से वंचित इन किसानों के खातों में धनराशि न पहुंचने से ऋण पर ब्याज की धनराशि भी बढ़ती जा रही है। सरकार का अंतिम वर्ष होने के कारण किसानों को भी योजना से वंचित रह जाने का भय सता रहा है। जिले में किसानों का आक्रोश बढ़ने पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दो माह पूर्व तीसरा अनुस्मारक भी अपर मुख्य सचिव कृषि को भेजा है। फिर भी कर्जमाफी के लिए कोई पहल नहीं हो पाने से किसानों में मायूसी दिख रही है।

ऑफलाइन शिकायतों के जरिए जिले में फसल ऋणमोचन योजना के तहत 3934 किसान पात्र पाए गए थे। जिनके 12.84 करोड़ के भुगतान के लिए जिलाधिकारी की ओर से बीते वर्ष संस्तुति की गई थी। कई बार अनुस्मारक भेजा गया है। भुगतान की प्रक्रिया शासन स्तर पर लंबित है।-बीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed