फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीराम कथा का आरंभ

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीराम कथा का आरंभ

Sun, 07 Apr 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीराम कथा का आरंभ
रामनवमी मेला के शुभारंभ के साथ मठ-मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

अयोध्या। वासंतिक नवरात्र के आरंभ के साथ ही रामनगरी में चैत्र रामनवमी मेला का भी श्रीगणेश हो चुका है। मठ-मंदिरों व आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीरामकथा आरंभ हो गई है।

दशरथमहल बड़ास्थान, श्रीरामबल्लभाकुंज, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय मणिरामदास की छावनी, मानस भवन समेत अन्य मठ मंदिरों में श्रद्धालु रामकथा का रसपान कर रहे हैं।
विज्ञापन


दशरथमहल बड़ास्थान में बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य जी के संयोजन व श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के पावन सानिध्य में ज.गु.विष्णुदेवाचार्य के श्रीमुख से रामकथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों को कथामृत का पान कराते हुए ज.गु.विष्णुदेवाचार्य ने कहा कि भगवान की लीला बड़ी विचित्र है। यह संसार एक स्टेज है। परमात्मा इस स्टेज पर मंचन कराने वाले डायरेक्टर हैं।

रामजी के जन्म के अनेक हेतु हैं अनके कारण हैं। महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य ने कहा कि भगवान की कृपा से ही जीवन में कथा श्रवण करने का अवसर मिलता है। यदि कथा श्रवण करने में मन नहीं लगता तो समझो ईश्वर की कृपा नहीं है।

श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि कथा में संतों के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है, यही कथा श्रवण करने का अभिप्राय भी है।

इस अवसर पर दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, महंत जन्मेजय शरण, महंत रामशरण दास, संत समिति अयोध्या के अध्यक्ष महंत कन्हैयादास रामायणी, महंत कृ़पालु रामभूषण दास, महंत बृजमोहन दास सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य एवं भक्त मौजूद रहे।

वहीं, श्रीरामबल्लभाकुंज में भक्तों को कथामृत का पान कराते हुए प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि भगवान की कथा जीवन की सभी व्यथा को दूर कर देती है।


इससे पूर्व कथा का शुभारंभ महंत रामशंकर दास वेदांती द्वारा आरती एवं पूजन कर किया गया। कथा अवसर पर अधिकारी राजकुमार दास, महंत शशिकांतदास, महंत गिरीश दास सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed