{"_id":"5bf9966bbdec2241682917a0","slug":"31543083627-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समाज ने शिवसेना के अनुशासन का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समाज ने शिवसेना के अनुशासन का किया स्वागत
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समाज ने शिवसेना के अनुशासन का किया स्वागत
अयोध्या। बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि शिवसेना प्रमुख और उनके कार्यकर्ताओं के आगमन से मन अशांत था। मुस्लिम समाज सहमा हुआ था, मगर जिस तरीके का सड़क से लेकर सभा तक शिवसैनिकों ने अनुशासन दिखाया वो काबिले तारीफ रहा। हम शिवसेना प्रमुख के अयोध्या आने और शांति से जाने का शुक्रिया करते हैं। अब आशंका विहिप की धर्मसभा को लेकर है। यहां इतनी भीड़ जुटाई जा रही है कि जैसे नब्बे का दशक हो।
हाजी महबूब ने कहा कि मुस्लिम समाज शिवसेना और विहिप के कार्यक्रम को पूरी तरह से चुनावी शिगूफा मानता है। कहीं दोनों आपस में वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं तो कहीं राम के नाम पर रोटियां सेंकते हुए दिख रहे हैं। जबकि देश के संविधान पर सबको भरोसा है। इसका एक ही रास्ता है सुप्रीम कोर्ट जल्द से जल्द सुनवाई करके मामले का निस्तारण करे।