फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आज रामकथा पार्क में गूंजेंगे विवाह और मंगलगीत

आज रामकथा पार्क में गूंजेंगे विवाह और मंगलगीत

Thu, 08 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
आज रामकथा पार्क में गूंजेंगे विवाह और मंगलगीत
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 100 जोड़ों का होगा विवाह, बनेगीं 10 वेदी
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या के रामकथा पार्क में शुक्रवार को होने जा रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरूआत मंत्रोचार व मंगल गीतों के साथ होगा। सूचना विभाग के कलाकार मंगलगीत व वैवाहिक गीत के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में समां बांधेंगे। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल के साथ बिजली व फूलों से भी सजावट की जायेगी। 10 वेदी में एक साथ 10 जोड़ों का विवाह होगा। जिला प्रशासन बारात की अगुवानी करेगा, जिसमें सभी अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले कन्या के दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए 20 हजार कन्या के खाते में जमा किए जाएंगे। यदि कन्या विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा है तो उसके खाते मे 25 हजार की धनराशि जमा की जायेगी।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को अयोध्या के रामकथा पार्क में 12 से 2 बजे के मध्य सामूहिक विवाह का कार्यक्रम होगा। जिसमें सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ो को उनके रीति रिवाज के माध्यम से एक-दूसरे को बंधन में बांधकर जिला प्रशासन द्वारा विवाह प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। हर जोड़े को उसके निवास से जिला प्रशासन द्वारा फूलों से सजी बसों से लाया जायेगा तथा विवाह के पश्चात् उसी से उनके आवास तक भेजा जायेगा। सामूहिक विवाह स्थल पर लगभग 1500 लोगों के प्रीतिभोज की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम के नगर आयुक्त को सौंपी गई है। जो प्रधान या अन्य लोग अपने क्षेत्र के जोड़ो को सामूहिक विवाह में लाते है या पंजीकृत कराते है उन्हें शासन व जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तति पत्र भी दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को विवाह स्थल का निरीक्षण भी किया। बताया कि 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। विवाहोत्सव को भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed