फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   263 youth in 2880 to the cross first hurdle

2880 युवाओं में 263 ने पार की पहली बाधा

Thu, 25 Feb 2016 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
263 youth in 2880 to the cross first hurdle
क्षेत्रीय भर्ती केंद्र के संयोजन मेें डोगरा रेजीमेंटल ग्राउंड पर आयोजित सेना भर्ती मेले के अंतिम दिन गुरुवार को फैजाबाद के 2880 युवाओं ने सैनिक जनरल ड्यूटी को छोड़ अन्य पदों के लिए दौड़ लगाई। परीक्षण व दौड़ के बाद 263 अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण आदि के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन


दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थी गिरे और चोटहिल हुए, जिनका मौके पर मौजूद स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक उपचार किया। भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण व दौड़ की कवायद पूरी हो गई, हालांकि विभिन्न जिलों से सफल घोषित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण जारी रहेगा। इसके बाद 24 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय भर्ती बोर्ड की ओर से सेना में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ट्रेडमैन तथा क्लर्क/ स्टोरकीपर के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन भराया गया था। इसमें जिले के कुल 8337 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से जनरल ड्यूटी सैनिक पद के लिए आवेदन करने वाले फैजाबाद के अभ्यर्थियों को बुधवार को ही बुला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि शेष पदों के लिए आवेदन करने वाले जिले के 4555 अभ्यर्थियों को गुरुवार को बुलाया गया था। गुरुवार को जिले के विभिन्न इलाकों से भर्ती के लिए पहुंचे 2880 अभ्यर्थियों को आवेदन फार्म का प्रिंट आउट चेक करने के भर्ती प्रक्रिया में लगे अधिकारियों ने टोकेन वितरित किया।

इसके बाद इन अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के तहत नाप-जोख के अलावा जिग-जैग पर वाक, बीम चूमने की कवायद के साथ निर्धारित दूरी की दौड़ में शामिल किया गया। इस प्रक्रिया में सफल 263 अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण आदि के लिए सफल घोषित कर रोका गया और उनकी बायोमीट्रिक पहचान दर्ज की गई।

शेष को डोगरा ग्राउंड से वापस घर रवाना कर दिया गया। इसी के साथ जिला प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग और डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के सहयोग से सात दिनों से चल रहा सेना भर्ती मेला सकुशल संपन्न हो गया। भर्ती केंद्र की ओर से बताया गया कि अंतिम दिन फैजाबाद के 4555 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।


इसमें 2880 ही आए और शारीरिक परीक्षण व दौड़ के बाद 263 को मेडिकल आदि के लिए सफल घोषित किया गया। सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण जारी रहेगा। लिखित परीक्षा 24 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed