{"_id":"634afa80c6a9052599282ba1","slug":"25-unit-platelets-requirments-per-day-for-dengue-patient-in-ayodhya-faizabad-news-lko6530344159","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू मरीजों के साथ बढ़ती जा रही प्लेटलेट्स की मांग, हर दिन 25 यूनिट की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू मरीजों के साथ बढ़ती जा रही प्लेटलेट्स की मांग, हर दिन 25 यूनिट की डिमांड
विज्ञापन
अयोध्या-जिलाअस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज ।-संवाद
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में इन दिनों डेंगू का डंक जोरों पर है, बीमारी लगातार पांव पसार रही है। लेकिन चिकित्सकों के मुताबिक वैरिएंट कम असरदार होने की वजह से अभी तक राहत है। जिले के सरकारी व निजी अस्पताल डेंगू पीड़ितों से भरे हैं। प्रतिदिन जिले के दो ब्लड बैंक से करीब 20 से 25 यूनिट प्लेटलेट्स डेंगू पीड़ितों को चढ़ाए जा रहे हैं।
शुक्रवार तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 179 तक हो गई है। निजी केंद्रों पर होने वाली जांच को स्वास्थ्य विभाग अधिकृत नहीं मानता है, लेकिन तमाम लोग निजी पैथोलॉजी में जाकर डेंगू की जांच करा रहे हैं। ऐसे में यदि निजी केंद्रों की जांच को भी मान लिया जाए तो डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
बरसात के मौसम में नगर निगम व ग्रामीणांचल में जलनिकासी के बेहतर इंतजाम न होने से जगह-जगह जमे पानी में मच्छरों ने अपना लार्वा छोड़ दिया। मच्छरों से लोग डेंगू व अन्य मच्छर जनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग डेंगू की एलाइजा जांच को पुष्ट व अधिकृत रिपोर्ट मानता है और एलाइजा जांच की व्यवस्था सिर्फ जिला अस्पताल स्थित आरडीसी व राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद है। इन दो अस्पतालों की रिपोर्ट के अनुसार जिले में शुक्रवार तक 179 मरीज डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें शहरी इलाके के 83 व ग्रामीण इलाके के 96 मरीज शामिल हैं।
संक्रमित होने के बाद सामान्य लक्षण होने पर कुछ मरीज तो घर पर ही इलाज करा रहे हैं, लेकिन अधिक समस्या होने पर लोग अस्पतालों तक भी पहुंच रहे हैं। जिन्हें भर्ती करने के लिए जिला स्तरीय अस्पतालों के अलावा सीएचसी स्तर पर भी 10-10 बेड आरक्षित किए गए हैं।
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि जिले में डेंगू का संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन इस बार वैरिएंट काफी हल्का है, जिसकी वजह से मरीज गंभीरता तक नहीं पहुंच रहे है और जल्दी ही उनमें सुधार हो रहा है। लोगों को डेंगू को लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है, लेकिन बचाव के लिए सावधान रहना चाहिए। ताकि इसकी चपेट में न आएं।
जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में स्थापित ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स की आपूर्ति की जा रही है। जिला अस्पताल में नौ अक्तूबर से 14 अक्तूबर के मध्य 61 यूनिट प्लेटलेट्स डेंगू पीड़ितों को चढ़ाया जा चुका है। मेडिकल कॉलेज से भी प्रतिदिन करीब 10-15 यूनिट प्लेटलेट्स की डिमांड आ रही है। जिला अस्पताल में शनिवार को 29 यूनिट व मेडिकल कॉलेज में करीब बीस यूनिट प्लेटलेट्स का स्टॉक बताया गया है।