फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   24 people injured in accident

बेकाबू ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 24 घायल

Thu, 07 Dec 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
24 people injured in accident
इलाहाबाद हाईवे पर चौरेबाजार में यात्रियों को उतार रही प्रयाग डिपो की बस को बेकाबू ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें बस चालक व परिचालक सहित 24 यात्री घायल हो गए। छह यात्रियों को कोतवाली पुलिस सीएचसी लाई, जहां उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन


अन्य यात्री दुर्घटना स्थल से निजी अस्पतालों या सुल्तानपुर अपने घर के लिए दूसरे साधन से रवाना हो गए। कोतवाली पुलिस ने बस के परिचालक की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ  केस दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रयाग डिपो की परिवहन निगम की बस करीब 45 सवारियों को लेकर इलाहाबाद से बस्ती जा रही थी। चौरे बाजार में बस रोककर कुछ सवारियां नीचे उतर रही थीं। इस दौरान फैजाबाद की तरफ से सुल्तानपुर जा रही एक खाली ट्रक ने बस को टक्र मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ आभा पांडे, बीकापुर कोतवाल दुर्गेश मिश्र, चौकी प्रभारी चौरेबाजार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बस में फंसे चालक को आधे घंटे की मशक्कत के बाद बस की चादर काटकर बाहर निकाला।

सभी घायलों को पुलिस के वाहन व एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बीकापुर लाया गया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को पीछे आ रही परिवहन निगम की दूसरी बस से रवाना किया गया।

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि बस के परिचालक जितेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ  केस दर्ज किया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।


घायलों का सीएचसी में हुआ इलाज
हादसे में नीतू (35) पत्नी नीरज, लाडो (12) पुत्री नीरज, नमन (8) पुत्री नीरज, राधिका (4) पुत्री नीरज सभी निवासी गिरधर चौराहा मिर्जापुर व बस चालक मोहम्मद रिजवान (34) निवासी बुझी थाना कंधई प्रतापगढ़ व परिचालक जितेंद्र कुमार (28) निवासी सरायममरेज इलाहाबाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया।

वहां उपचार के बाद डॉक्टर सतीश चंद्रा ने सभी को घर भेज दिया। हादसे में बस चालक मोहम्मद रिजवान को ज्यादा चोट आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed