{"_id":"5ace43594f1c1bd63d8b498c","slug":"21523467097-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. हैनिमन ने चिकित्साजगत को दिया नया आयाम: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. हैनिमन ने चिकित्साजगत को दिया नया आयाम: कमिश्नर
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति कारगर : कमिश्नर
फैजाबाद। डॉ. हेनीमैन ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की खोजकर चिकित्सा जगत को नया आयाम दिया। इस पैथी से इलाज करने से रोग हमेशा के लिए ठीक हो जाता है और शरीर पर इसका कोई कुप्रभाव नहीं पड़ता। यह बातें डॉ. सैमुअल क्रिश्चयन फेरिडिक हेनीमैन की जयंती पर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने कहीं।
विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी फैजाबाद डॉ. अशोक गुप्ता ने होम्योपैथी को विलक्षण चिकित्सा पद्धति करार देते हुए कहा कि कम खर्च में इस पैथी से आसानी से इलाज हो सकता है। अध्यक्षता कर रहे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरडी यादव ने मेडिकल कॉलेज की प्रगति से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं और रक्तदान शिविर में सहयोग देने के लिए विजय सिंह बंटी को भी सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर डॉ. डीएस तोमर, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. सुबोध कुमार त्रिपाठी, डॉ. रघुराज यादव, डॉ पीएस त्रिपाठी, सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन डॉ. जीतेंद्र वर्मा व डॉ. पूजा साहनी ने किया।