फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जनसंख्या स्थिरता के लिए हुआ धर्मगुरू सम्मेलन

जनसंख्या स्थिरता के लिए हुआ धर्मगुरू सम्मेलन

Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जनसंख्या स्थिरता के लिए हुआ धर्मगुरू सम्मेलन
जनसंख्या स्थिरता के लिए हुआ धर्मगुरु सम्मेलन
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनसंख्या स्थिरता के मकसद से धर्मगुरु सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़ती जनसंख्या को स्थिर करने के मकसद से धर्म गुरुओं/विचारकों ने परिवार नियोजन के साधनों को सभी धर्मों के लोगों के अपनाने पर बल दिया।
पूर्व जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि वर्ष 1989 के बाद हर साल जनसंख्या नियंत्रण की जरूरत को समझते हुये इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। बढ़ती जनसंख्या केवल संसाधनों की कमी का सबब नहीं है, अपितु तेजी से बदलते जलवायु परिवर्तन के लिए भी समान रूप से उत्तरदायी है। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के सलीम जाफरी ने कहा कि देश की बढ़ती हुयी जनसंख्या सभी धर्मों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। उन्होंने इस्लाम धर्म का हवाला देते हुये बताया कि इस्लाम धर्म में कहा भी गया है कि बच्चे उतने ही होने चाहिए जितनों की परवरिश बखूबी की जा सके। इसके लिए परिवार और समाज का शिक्षित होना जरूरी है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आम लोगों को परिवार नियोजन के महत्व एवं जनसंख्या नियंत्रण की जरूरत के विषय में जानकारी है। फिर भी सकारात्मक नतीजा देखने को नहीं मिलता है। इसके लिए लोगों को जागरूक करके परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना आवश्यक है। कहा कि नारी सशक्तीकरण बेटे-बेटियों में भेदभाव एवं देश के सीमित संसाधनों के विषय में लोगों को जागरूक किया जाए। गुरुवार देरशाम हुए सम्मेलन को आचार्य मुरलीधर शुक्ला, मरियम क्लब के अध्यक्ष डॉ. निहाल रजा, मोहम्मद आरिफ, मंजर मेहंदी, सचिन इंसा, डॉॅ. पवन ने संबोधित किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. सीबी द्विवेदी, डीके श्रीवास्तव, रामप्रकाश, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed