फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सेना में भर्ती को दौड़े साढ़े पांच हजार युवा

सेना में भर्ती को दौड़े साढ़े पांच हजार युवा

Tue, 07 Nov 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती को दौड़े साढ़े पांच हजार युवा
फैजाबाद। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में सैनिक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को महराजगंज व सिद्धार्थनगर के पांच हजार पांच सौ युवाओं ने दौड़ लगाई, जबकि नौ हजार तीन सौ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। बुधवार को इलाहाबाद के आठ हजार अभ्यर्थी टेस्ट देंगे।
विज्ञापन


सेना भर्ती कमांड अमेठी की ओर से 6 नवंबर से 17 नवंबर तक पूर्वांचल के 13 जिले के युवाओं की खुली भर्ती में सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन के एडमिट कार्ड की जांच, फिर शारीरिक दमखम जांचने के लिए लंबाई, सीना की माप, वजन, फिर 16 सौ मीटर की दौड़ के बाद सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच होनी है।
विज्ञापन


अंत में मेडिकल के बाद पास होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा जनवरी 2018 में कराई जाएगी। सेना भर्ती के दूसरेे दिन मंगलवार को महराजगंज व सिद्धार्थनगर के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नौ हजार तीन सौ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन मौके पर पांच हजार पांच सौ अभ्यर्थी ही दमखम आजमाने पहुंचे।

सोमवार को पास हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल मंगलवार देर शाम तक जारी रहा। भर्ती के तीसरे दिन इलाहाबाद जनपद के आठ हजार अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे।

मूल दस्तावेज लेकर आए अभ्यर्थी : कर्नल राजू
सेना भर्ती बोर्ड अमेठी के डायरेक्टर कर्नल वीटीके राजू ने बताया कि भर्ती संबंधित प्रक्रिया कैंट एरिया के लाल कुर्ती स्थित फुटबॉल ग्राउंड में चल रही है।

उन्होंने बताया कि जानकारी देने के बाद भी कुछ अभ्यर्थी अपना ओरिजनल आधार कार्ड, अनमैरिड सर्टिफिकेट व अन्य डाक्यूमेंट नहीं लाए, जिसके कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

टेस्ट देने वाले अभ्यर्थियों को एक दिन पूर्व कागजातों के साथ रात आठ से दस बजे के बीच भर्ती ग्राउंड पर पहुंचना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि ये सेना भर्ती पांच कैटेगिरी में की जा रही है, जिसमें सैनिक जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेडमैन, नर्सिंग असिस्टेंट व क्लर्क भर्ती किए जाएंगे।


पांचों कैटेगिरी में क्लर्क पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का सीना 77 सेमी व लंबाई 169 सेमी होना अनिवार्य है। अन्य कैटेगिरी में सीना 70.71 सेमी व लंबाई 169 सेमी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को 16 सौ मीटर की दौड़ भी लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed