{"_id":"6385096f1d3acb6bf50a6677","slug":"20-polling-centers-and-77-booth-sensitive-faizabad-news-lko6593636154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिले में 20 मतदान केंद्र व 77 बूथ सबसे ज्यादा संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिले में 20 मतदान केंद्र व 77 बूथ सबसे ज्यादा संवेदनशील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। निकाय चुनाव की दृष्टि से जिले में 20 मतदान केंद्र और 77 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। यह चिंह्नीकरण निकाय चुनाव के मद्देनजर कराया गया है। अब इसी के आधार पर चुनाव में इन केंद्रों पर सुरक्षा की व्यवस्था कराई जाएगी।
जिले में निकायों की संख्या कुल आठ है। सभी निकायों को मिलाकर मतदान केंद्रों की संख्या 169 और मतदेय स्थलों की संख्या 466 हैं। इस बार आयोग ने मतदान केंद्रों को चिह्नित करने के लिए तीन तरह के मानक बनाए हैं। इनमें संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस शामिल हैं। अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों को सुरक्षा की दृष्टि से सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि जिले में नगर निगम क्षेत्र के कुल 91 मतदान केंद्र और 279 बूथ हैं। इनमें नौ केंद्र व 28 बूथ अति संवेदनशील प्लस हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका रुदौली के 21 केंद्र व 59 बूथों में तीन केंद्र व 20 बूथ, नगर पंचायत भदरसा के 15 केंद्र 35 बूथों में दो केंद्र व आठ बूथ, नगर पंचायत सुत्तिगंज खिरौनी के नौ केंद्र व 20 बूथ में से एक केंद्र व दो बूथ चिह्नित किये गये हैं।
नगर पंचायत गोसाईगंज के तीन केंद्र व 12 बूथों में एक केंद्र व छह बूथ, नगर पंचायत बीकापुर के पांच केंद्र व 13 बूथ में के एक केंद्र व पांच बूथ, नगर पंचायत कुमारगंज के 10 केंद्र 18 बूथ में एक केंद्र व दो बूथ, नगर पंचायत मां कामाख्या के 15 केंद्र और 30 बूथ में दो केंद्र व छह बूथ अति संवेदनशील प्लस हैं।