{"_id":"5da4b2ca8ebc3e93db11b832","slug":"2-23-lakh-children-to-join-the-half-yearly-examination-faizabad-news-lko4868946162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे 2.23 लाख बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे 2.23 लाख बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। ये परीक्षाएं 18 से 25 अक्तूबर तक होंगी। इनमें परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही राजकीय, सहायता प्राप्त एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 2.23 लाख नौनिहाल शामिल होंगे।
बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने की तैयारियां शीघ्र ही पूर्ण की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को तय कर लिया गया। इसमें परिषदीय स्कूलों के 191827, सहायता प्राप्त स्कूलों के करीब 30 हजार, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के करीब एक हजार बच्चे हिस्सा लेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से 11.30 बजे और दोपहर में 12.30 बजे से तीन बजे तक होंगी। पहले दिन हिंदी, दूसरे दिन गणित, तीसरे दिन अंग्रेजी, चौथे दिन सामाजिक विषय, पांचवें दिन विज्ञान एवं छठे दिन संस्कृत/उर्दू की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
बीएसए दफ्तर में पटल प्रभारी एवं जिला समन्वयक मो. अनवर ने बताया कि कक्षा एक के बच्चों की परीक्षाएं मौखिक होंगी। बताया कि सभी विषयों की परीक्षा का पूर्णांक 30 अंक होगा। अंग्रेजी माध्यम एवं कस्तूरबा विद्यालयों की परीक्षाएं भी इसी कार्यक्रम के आधार पर कराई जाएंगी। कक्षा दो से पांच तक लिखित एवं मौखिक परीक्षाएं होंगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षा कराई जाएगी। सभी विषयों की मौखिक परीक्षा प्रधानाध्यापक के निर्देशन में होगी।