फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   लाल निशान से नीचे उतरी सरयू, कटान में आई तेजी

लाल निशान से नीचे उतरी सरयू, कटान में आई तेजी

Thu, 02 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लाल निशान से नीचे उतरी सरयू, कटान में आई तेजी
लाल निशान से छह सेमी. नीचे सरयू, कटान तेज
विज्ञापन

फैजाबाद। सरयू नदी के बढ़ते-घटते क्रम से कछार में दहशत का माहौल बना हुआ है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे सरयू के जलस्तर में लाल निशान से छह सेमी. कमी दर्ज हुई है। इससे कटान तेज हो रही है। नदी और बंधे के बीच बसे गांवों के लोग बारिश और कटान से परेशान हो आशियाना छोड़ बंधे पर शरण ले रहे हैं। दूसरी ओर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बाढ़ राहत के इंतजाम पुख्ता किए जाने का दावा करने वाले जिला प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं है।
सरयू में शारदा व गिरजा बैराज से गुरुवार को भी 2.03 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह बुधवार की अपेक्षा 30 हजार 826 क्यूसेक अधिक है। हालांकि यह पानी अभी तक अयोध्या नहीं पहुंचा है। इसके चलते बुधवार शाम तक खतरे के निशान 92.73 मीटर पर ठहरी सरयू ने रात्रि से ही घटना शुरू कर दिया था। सरयू छह सेमी. के घटने के बाद गुरुवार सुबह नौ बजे से सरयू 92.67 मीटर पर पहुंचने के बाद एक बार फिर से ठहर गई है। अब एक बार फिर सरयू के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना बन गई है। दूसरी ओर सरयू के बढ़ने-घटने के क्रम से कछारी इलाकों में कटान का सिलसिला तेज है। गुरुवार को खेतों की कटान का सिलसिला जारी रहा ।
विज्ञापन


वहीं शुजांगज तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में संक्रमण फैलने से दर्जनों बच्चों बीमारियों से ग्रसित हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की नहीं पहुंचीं टीम सकी है। प्रभावित गांव महगू का पुरवा में दो दर्जन बच्चे बारिश के कारण वायरल फीवर व दाने से प्रभावित हैं। गांव के सत्यम (8) वर्ष, शिवम (7), आदित्य (6), अनमोल (5), सुरजीत (9), आजाद, (8), अंश (5), अनुज (4), सौरभ (3), विवेक (6), मनीष (6), सतीश (5), रबीश (7), नरेन्द्र (5), आकाश (9), अमन (6) आदि बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीण राजकमल, संजय सिंह, विनय, राम सवारे व सीताराम ने बताया कि अभी तक गांव में सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों की कोई टीम नहीं पहुंची है। यही हाल अन्य गांव कैथी माझा, सल्लाहपुर, अब्बपुर, मुजेहना, सराय नासिर आदि का है। कैथी माझा के ग्रामीण फूलबहादर,रामजस, रामशंकर का कहना कि अभी तक हमारे गांव कैथी माझा के लिए प्रशासन ने आने जाने केवल एक नाव कि लगाई गई जो नाकाफी हैं। सीएचसी रुदौली के प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि संक्रामक रोगों से निपटने के लिए टीम बना दी गई है, शुक्रवार से गांवों में जाकर जांच व दवाएं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed