फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बाबरी विध्वंस की बरसी आज, चौकसी बढ़ी

बाबरी विध्वंस की बरसी आज, चौकसी बढ़ी

Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
बाबरी विध्वंस की बरसी आज, चौकसी बढ़ी
अयोध्या। विवादित ढांचा ढहाए जाने की तिथि छह दिसंबर पर अयोध्या में शांति व सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों ने कमान संभाल ली है। प्रमुख स्थलों के साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की खास नजर रहेगी। जुड़वा नगरी के साथ देहात क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने की बरसी पर बाबरी एक्शन कमेटी ने यौमेगम और विहिप ने विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है। जिले को चार जोन में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मंगलवार को पुलिस महकमे ने राउंड द क्लॉक जांच व तलाशी का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


रामनगरी सहित जिले में सघन तलाशी व चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी तादात में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

बम खोजी व निरोधी दस्ते व एंटी सेबोटाज चेक टीम के साथ खुफिया महकमे के कर्मियों के साथ जुड़वा शहरों अयोध्या व फैजाबाद में होटल, धर्मशाला, लाज व रेस्टोरेंट समेत सार्वजनिक स्थलों की जांच व तलाशी का अभियान देर शाम तक जारी है। मंगलवार को अयोध्या में पुलिस टीम ने कई क्षेत्रों में तलाशी व चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष सिंह बघेल खुद तलाशी अभियान में शामिल रहे। नयाघाट क्षेत्र में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया। नयाघाट बंधा तिराहा पर एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ अयोध्या राजकुमार साव, कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने अभियान चलाकर वाहनों व श्रद्धालुओं के सामानों की जांच की।

एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल सरयू घाटों का भी जायजा लिया। एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि सभी प्रमुख स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चौकसी बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा में लगे एक हजार पुलिसकर्मी
एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि छह दिसंबर के मद्देनजर रामनगरी की सुरक्षा को अभेद्य कर दिया गया है। जोन व सेक्टर में बांटकर सुरक्षा की कमान मजिस्ट्रेटों के हवाले कर दी गई है।


राउंड द क्लॉक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एक कंपनी आरएएफ व पांच कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। डीएसपी, इंस्पेक्टर, एसओ, सिपाही सहित करीब एक हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। प्रमुख मंदिरों, होटल, धर्मशालाओं पर पुलिस की नजर है। प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed