फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 25 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत
रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन


खंडासा। थाना क्षेत्र के करमू का पुरवा मजरे कोटिया में गुरुवार देर शाम खेत की जोताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करमू का पुरवा मजरे कोटिया निवासी रामगोपाल गुरुवार शाम करीब सात बजे गांव के पास ही रमाकांत (19) पुत्र स्व. शिवशंकर के खेत की ट्रैक्टर से जोताई कर रहा था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर पर ही रमाकांत भी सवार था। जोताई के दौरान रमाकांत ने ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर पर चढ़ने का प्रयास किया, इस दौरान पैर फिसलने से वह ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही रमाकांत की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह ने बताया कि, रोटावेटर पर चढ़ने के प्रयास में गिरकर युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed