फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आरोपी तारिक काशमी को लेकर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

आरोपी तारिक काशमी को लेकर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Wed, 06 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
आरोपी तारिक काशमी को लेकर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
बम धमाकों के आरोपी तारिक काशमी पर फैसला सुरक्षित
विज्ञापन

- कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में आरोप तय करने को बहस पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में अभियोजन पक्ष की उस अर्जी पर कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई है जिसके माध्यम से आरोपी तारिक काशमी के खिलाफ पूर्व दोषसिद्ध होने का आरोप तय करने की मांग की गई है। इस पर फैसले के लिए कोर्ट ने अगली पेशी 12 सितंबर नियत की है। आरोपी को बाराबंकी की अदालत से पहले ही आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।

अधिवक्ता केके पांडेय ने बताया कि, कचहरी सीरियल ब्लास्ट मामले में मंगलवार को पेशी थी। मामले में चार आरोपी थे, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। मंगलवार को अभियोजन पक्ष से आरोपी तारिक काशमी के खिलाफ पूर्व दोषसिद्ध होने का आरोप तय करने की याचना की गई। इस आरोपी को बाराबंकी की अदालत से पूर्व में ही आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। मंडल कारागार में लगी अपर जिलाजज प्रथम अमर जीत त्रिपाठी की विशेष अदालत में अर्जी पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया है। तीनों आरोपियों सज्जादुर्ररहमान, तारिक काशमी, मोहम्मद अख्तर उर्फ तारिक की हाजिरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed