फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चित्रकला प्रतियोगिता में रवि को प्रथम पुरस्कार

चित्रकला प्रतियोगिता में रवि को प्रथम पुरस्कार

Sat, 22 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में रवि को प्रथम पुरस्कार
रामकथा संग्रहालय में दिव्यागों की प्रतियोगिता
विज्ञापन

अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय, अयोध्या द्वारा कला अभिरुचि कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें मूक वधिर विद्यालय तथा वाणी विकलांग सेवा संस्थान, अयोध्या से 40 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में रामायण के विविध प्रसंगों पर आधारित चित्र बनाए गए, जिसमें राम-सीता, लंका दहन, मृगवध, पुष्पवाटिका, अशोक वाटिका, सीता हरण आदि के चित्र उल्लेखनीय रहे।

निर्णायक मंडल ने मूक वधिर विद्यालय के रवि कुमार को प्रथम, अंकिता यादव को द्वितीय, मन्तशां खानम को तृतीय पुरस्कार व गौरव कुमार, कैकशा खानम, माही आनंद, शिखा पाण्डेय अभिषेक मांझी, कुलदीप दुबे, कोमल, सुमित जायसवाल, वाणी विकलांग सेवा संस्थान के मयंक साहनी तथा आराधना कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर इतिहासकार डॉ. हरिप्रसाद दुबे, डॉ. रानी अवस्थी तथा राजेन्द्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। संग्रहालय के उपनिदेशक योगेश कुमार ने कहा कि दिव्यांगों के प्रोत्साहन के लिए सरकार द्वारा विशेष कार्यक्रम हो रहे है, संग्रहालय आगे भी इनके लिए अलग से कला अभिरुचि पाठ्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला कार्यशाला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed