फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   झमाझम बारिश से झूमे लोग, गर्मी से राहत

झमाझम बारिश से झूमे लोग, गर्मी से राहत

Thu, 28 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से झूमे लोग, गर्मी से राहत
बारिश से झूमे लोग, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

फैजाबाद। अचानक बुधवार शाम चार बजे हुई तेज बारिश से हर कोई झूम उठा। बारिश से गर्मी से राहत मिलने के साथ ही किसानों के चेहरे भी खिले। धान की रोपाई के लिए यह बारिश अच्छी मानी जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में मानसूनी बारिश की संभावना जताई है।
कुछ दिनों से आसमान से बरस रही आग से बुधवार को राहत रही। कुछ इलाकों में सुबह हल्की बूंदा-बांदी के साथ ही दिन की शुरुआत हुई तो मौसम खुशनुमा रहा। बीच-बीच में बादलों और धूप की आवाजाही से उमस बढ़ी। मगर शाम चार बजे अचानक हवा के साथ तेज बारिश हुई तो लोग झूम उठे। छतों पर लोग बारिश में भीगकर बारिश का लुत्फ उठाते भी नजर आए। युवाओं और बच्चे सड़क पर निकल आए और बारिश का जमकर आनंद लिया। कुछ लोग पहली तेज बारिश में भीगकर सफर करते हुए आनंद लेते दिखे। तेज बरसात से गर्मी से व्याकुल लोगों के साथ ही पशु-पक्षियों ने भी राहत महसूस की। अधिकतम तापमान भी मंगलवार की अपेक्षा 5 डिग्री कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। छोटे-छोटे बच्चे भी खुशनुमा मौसम में चहकते दिखे।
विज्ञापन


नाले जाम, सड़क पर भरा पानी
शहर के कुछ स्थानों पर बरसात का पानी सड़क पर भर गया। देवकाली ओवरब्रिज के निकट, सहादतगंज से अब्बूसराय को जाने वाली सड़क पर, देवकाली तिराहा के समीप, संघा कोल्ड स्टोरेज के बगल पटवारी का पुरवा जाने वाले मार्ग सहित कई इलाकों में सड़क पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की बेड़न तैयार, मानसून का इंतजार
बारिश के संकेत मिलते ही किसानों ने रोपाई की तैयारी तेज कर दी है। मौसम विभाग ने भी शीघ्र ही मानसूनी बारिश के संकेत भी दिए हैं। झारखंड, बिहार के बाद अब मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में मानसूनी बारिश की संभावना जताई है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को जिले में मानसूनी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed