फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर निर्माण को होगा सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक

राममंदिर निर्माण को होगा सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक

Tue, 06 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण को होगा सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक
राममंदिर निर्माण को होगा सवा करोड़ पार्थिव रुद्राभिषेक
विज्ञापन

अयोध्या। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को संकल्पित सवा करोड़ पार्थिव रुद्राभिषेक, श्रीराम कथा प्रवचन, श्रीरामचरित मानस नवाह पारायण पाठ व विराट संत सम्मेलन का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक राम की पैड़ी सरयू तट पर किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक दिलीप दास त्यागी ने दी।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि श्रीरामवैदेही मंदिर के पूर्वाचार्य, रामनगरी के सिद्ध संतों में शुमार 28 वर्षों तक निरंतर एक पैर पर खड़े होकर तपस्या करने वाले सिद्ध संत भगवान दास खड़ेश्वरी महाराज की पुण्यतिथि पर यह आयोजन किया जा रहा है। दिलीप दास ने कहा कि उनके द्वारा अब तक 501 श्रीरामकथा की जा चुकी है, जिसका उद्यापन भी किया जाएगा। कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए सवा करोड़ पार्थिव रुद्राभिषेक व विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन कर भगवान शिव से प्रार्थना की जाएगी कि शीघ्रातिशीघ्र अयोध्या में भव्य श्रीराममंदिर का निर्माण हो। सात दिनों तक होने वाले इस वृहद आयोजन में प्रतिदिन 25 लाख पार्थिव शिवलिंग का पूजन 21 पंडितों द्वारा किया जाएगा। पांच दिनों में रुद्राभिषेक के माध्यम से सवा करोड़ शिवलिंग का पूजन किया जाएगा। महोत्सव के शुभारंभ पर 15 फरवरी को प्रात:11 बजे हनुमानगढ़ी के शाही निशान के साथ 1000 हनुमत ध्वजों के साथ ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed