{"_id":"59aeee404f1c1b10088b46c9","slug":"181504636480-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों ने ओएफसी केबिल डाल रहे मजदूरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनकर्मियों ने ओएफसी केबिल डाल रहे मजदूरों को पीटा
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजगंज थाना क्षेत्र के कुर्की चौराहे पर विवाद
मयाबाजार (फैजाबाद)। महाराजगंज थाना क्षेत्र के कुर्की चौराहे पर डिजिटल इंडिया के तहत ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) डाल रहे मजदूरों व उनके ठेकेदार ने वन कर्मचारियों पर गालीगलौज, मारपीट करके मोबाइल व चेन छीनने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई है।
लक्ष्मी इंटरप्राइजेज रंगमहल छोटी बाजार, रायबरेली के ठेकेदार उस्मान खान को डिजिटल इंडिया के तहत पूराबाजार में ओएफसी डालने का ठेका मिला था। ठेकेदार मजदूरों के साथ पूराबाजार के कुर्की चौराहे पर केबल डलवा रहा था, जिसे वन विभाग के कर्मचारियों ने रोक दिया।
सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस टीम को ठेकेदार ने स्वीकृति पत्र दिखाया। आरोप है पुलिस टीम के जाने के बाद वन विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कार्य कर रहे मजदूरों को पीटने लगे। बीचबचाव करा रहे ठेकेदार उस्मान खान का मोबाइल व चेन भी छीन लिया और रिवाल्वर तानकर मारने के लिए दौड़ा लिया। पुन: सूचना पर पहुंची पुलिस दोनाें पक्षों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
वन विभाग के एसडीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मारपीट व चेन छीनने का आरोप झूठा है। वे कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो ठेकेदार व उसके आदमियों ने ही गालीगलौज की थी। थानाध्यक्ष महाराजगंज सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।