{"_id":"32a42ea7de094551cb28fa1808d68c5a","slug":"18-food-samples-fail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सामग्री के 18 नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सामग्री के 18 नमूने फेल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएसडीए की टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों से संकलित किए गए मिठाई, दूध व ड्राईफूड आदि के डेढ़ दर्जन से अधिक नमूने जांच में फेल हो गए।
सभी खाद्य सामान में मिलावट पाई गई जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बीकापुर स्थित बाजार से कालीचरण की दुकान से गुजराती नमकीन का नमूना संकलित किया गया था।
जांच रिपोर्ट में नमकीन अमानक पाई गई है। भेलसर चौराहा स्थित नरेश के होटल का पेड़ा और सिविल लाइन स्थित स्काई टॉवर टेस्टी बाइट वाली दुकान के ड्राईफूड भी अमानक पाए गए है।
नाका स्थित ब्लू मैंगों प्रतिष्ठान से दीपावली के दौरान नमकीन, छेना और धनिया पाउडर का नमूना सील कर जांच के लिए प्रदेश प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में तीनों नमूने फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
दंतधावन कुंड अयोध्या स्थित राम-श्याम होटल से पनीर, धनुष चौराहा स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठान से पेड़ा, गोसाईगंज बाजार से संकलित की गई उड़द की दाल और अयोध्या रेलवे स्टेशन से संकलित किए गए दूध के दो नमूने भी अमानक पाया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में पटरंगा बाजार से अचार, भेलसर चौराहे से मिल्ककेक, सुचित्तागंज बाजार से छेना रसगुल्ला गोसाईगंज बाजार के रेलवे क्रॉसिंग तेलियागढ़ से मटर की दाल और रुदौली तहसील के साहबाजपुर के सोहन पापड़ी को नमूना जांच में फेल पाया गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल ने मुरादाबाद से गोरखपुर जा रहे शुगर ब्वायल्ड शीड्स के दो नमूने और मोहन स्वीट्स से संकलित फ्रायड काजू का नमूना जांच के लिए भेजा था। ये दोनों नमूने फेल पाए गए हैं।
इसके अलावा अयोध्या पक्कापुल और दर्शननगर चौराहे से लिया गया बर्फी का नमूना, श्रृंगारहाट, महावां चौराहा, दराबगंज और शाहगंज बाजार से संकलित पेड़ा का नमूना भी फेल पाया गया है।