फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   174 candidates took the admission agriculture university

174 अभ्यर्थियों ने लिया कृषि विवि में प्रवेश

Fri, 26 Jun 2015 11:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में चल रही उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा-2015 की काउंसलिंग के दूसरे दिन शुक्रवार को 174 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। नेटवर्क की समस्या और भीड़ अधिक होने से विवि में प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन


उधर, शनिवार की काउंसलिंग के लिए शाम तक 423 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। विवि परिसर में सुबह से शुरू हुई काउंसलिंग में ओवरऑल रैंक 301 से 700 के मध्य के अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक कागजातों की जांच कराकर मनचाहे कॉलेज में प्रवेश लिया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी उमेश पाठक ने बताया कि शुक्रवार की काउंसलिंग के लिए 304 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। शाम छह बजे तक कुल 174 अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई। काउंसलिंग देर शाम तक चलती रही। उन्होंने बताया कि एनडी कृषि विवि के अंतर्गत नवसृजित कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ तथा सीएसए कृषि विवि कानपुर के अधीन नवसृजित कृषि महाविद्यालय लखीमपुर खीरी में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाने से अभ्यर्थियों ने इन महाविद्यालयों में भी प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग के दूसरे दिन कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं शनिवार की काउंसलिंग के लिए 700 अभ्यर्थियों के सापेक्ष कुल 423 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया।


उधर गुरुवार को अभिलेख सत्यापन के दौरान पकड़े गए आरोपी छात्र रोहित वर्मा के विरुद्ध कुमारगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में चारों कृषि विवि फैजाबाद, कानपुर, बांदा व मेरठ के कुलसचिव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed