{"_id":"5b65dc5f4f1c1b827d8b6a00","slug":"171533402207-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने किया मणिपर्वत का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने किया मणिपर्वत का निरीक्षण
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सावन मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। सावन मेला 14 अगस्त से शुरू होकर एक पखवारे तक चलेगा। शनिवार की देर शाम आला अधिकारियों ने मणिपर्वत क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
मणिपर्वत मेले के साथ ही रामनगरी के ऐतिहासिक सावन मेले का शुभारंभ होता है। इस दिन अयोध्या के सभी प्रमुख मंदिरों से भगवान की शोभायात्रा निकल कर मणिपर्वत पहुंचती है जहां भगवान सीताराम को भक्त झूला झुलाते हैं।
शनिवार को मंडलायुक्त मनोज मिश्र व डीआईजी ओंकार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मणिपर्वत क्षेत्र का निरीक्षण किया। मणिपर्वत की सीढ़ियों पर जमी काई से हो रही फिसलन की समस्या दूर कर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण में एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया, प्रशासनिक अधिकारी सतवंत सिंह सेठी सहित अन्य मौजूद रहे।