{"_id":"5ad8e7b14f1c1b9c098b57c3","slug":"171524164529-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि परीक्षा में चार नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि परीक्षा में चार नकलची पकड़े
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार 391 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह ने गुरुवार को तीन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया है। दूसरी ओर छह सचल दलों ने 72 केंद्रों का औचक निरीक्षण कर चार नकलचियों को दबोचा है।
कुलसचिव बृहस्पतिवार सुबह विश्वविद्यालय के स्टाफ व शिक्षकों को जानकारी दिए बिना अपनी गाड़ी लेकर अंबेडकरनगर की ओर निकले। उन्होंने सरदार पटेल स्मारक पीजी कॉलेज लारपुर अंबेडकरनगर, नवदुर्गा महाविद्यालय बसखारी व हुबराज महिला महाविद्यालय अंबेडकरनगर का औचक निरीक्षण किया। कुलसचिव ने बताया है कि तीनों परीक्षा केंद्राें पर सीसीटीवी में परीक्षाएं होती पाई गईं। साथ ही बोलकर नकल कराने की दृष्टि से उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान भी किया गया लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं में विभिन्नता पाई गई है। वहीं गुरुवार को छह सचल दलों ने फैजाबाद के नौ, बाराबंकी के आठ, गोंडा ने नौ, अंबेडकरनगर के 19, सुल्तानपुर के 18 व बहराइच के नौ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया है। इसमें सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर अंबेडकरनगर में एक, राम लखन महाविद्यालय भीटी अंबेडकरनगर में दो व राम सुचित सिंह महाविद्यालय तारुन भीटी फैजाबाद में एक नकलची को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल के अनुसार 52 हजार 212 परीक्षार्थियों में से 47 हजार 631 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। दो हजार 391 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।