फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं प्राथमिकता से निपटाएं

खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं प्राथमिकता से निपटाएं

Thu, 22 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं प्राथमिकता से निपटाएं
खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं निपटाएं
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। अफसरों को खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा के दौरान डीएम को बताया गया कि जिले में स्थापित कुल 656 राजकीय नलकूपों में से 42 नलकूप स्थायी रूप से खराब हैं। उन्होंने इनके स्थान पर नए नलकूपों की स्थापना के लिए शासन को सूचित कर धनराशि प्राप्त करने के लिए कहा। जिससे नए नलकूप स्थापित किए जा सकें। राजकीय नलकूपों की नाली पर कब्जा, टूट-फूट होने की सूचना पर समस्या के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने किसानों को उनके गन्ने की प्रजाति के अनुसार उचित मूल्य दिलाने और कोल्ड स्टोरेज में आलू को उचित मूल्य पर जमा कराने के भी निर्देश दिए। प्रकरणों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सीडीओ रवीश गुप्त, पीडी डीआरडीए एके मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी समेत किसान संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed