फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हत्या में दो युवकों को आजीवन कारावास

हत्या में दो युवकों को आजीवन कारावास

Thu, 01 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हत्या में दो युवकों को आजीवन कारावास
हत्या में दो युवकों को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन

फैजाबाद। बीडीसी चुनाव की रंजिश में हुई हत्या के एक मामले में दो युवकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रत्येक पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी हुआ है। फैसला अपर जिलाजज अमरजीत त्रिपाठी की अदालत से हुआ। एडीजीसी अजय प्रकाश सिंह व वादिनी के अधिवक्ता सईद खान ने बताया कि वारदात 29 दिसंबर 2010 की है। दोस्तपुर रग्घूपुर निवासिनी ऊषा पति रामचंदर के साथ कांटा चौराहा गई थी। लौटते समय गांव के पूरब सलारदीन दर्जी के घर के पास गांव के ही श्रीनाथ पांडेय व अवधेश तिवारी ने उसके पति को रोक लिया। अवधेश ने उसे पकड़ लिया और श्रीनाथ ने गोली मार दी। वो पति को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी रिपोर्ट ऊषा ने अवधेश, श्रीनाथ व सूरज वर्मा के खिलाफ लिखाई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी पाते हुए अवधेश व श्रीनाथ को सजा दी, जबकि सूरज को दोषमुक्त कर दिया। हत्या के पीछे रंजिश यह थी कि अवधेश और रामचंदर की पत्नी बीडीसी का चुनाव लड़ी थीं। अवधेश की पत्नी चुनवा जीत गई थीं। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed